Site icon Dainik Savera Times

Salman Khan स्टारर ‘सिकंदर’ ने YouTube पर मचाया धमाल, सिर्फ 24 घंटे में 48 मिलियन व्यूज किए हासिल

मुंबई: बॉलीवुड के मेगास्टार सलमान खान की फिल्म सिकंदर का मच अवेटेड टीज़र आते ही इंटरनेट पर छा गया है। यूट्यूब पर रिलीज़ के सिर्फ 24 घंटे में इसे 48 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। ये रिकॉर्ड तोड़ते हुए वर्ल्डवाइड #1 ट्रेंडिंग वीडियो बन गया है, और इस तरह से इसे हर घंटे 2 मिलियन व्यूज मिल रहे हैं।

टीज़र की शुरुआत सलमान खान के जबरदस्त किरदार सिकंदर से होती है, जो रहस्यमयी, दमदार और बेहद करिश्माई नजर आता है। धमाकेदार एक्शन सीन्स और शानदार विजुअल्स के साथ, टीज़र ने फैंस और दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज़ पैदा कर दिया है। अब हर कोई फिल्म की रिलीज़ का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है।

ये जबरदस्त उपलब्धि सलमान खान की बेहतरीन स्टारडम और सिकंदर की जबरदस्त पॉपुलैरिटी का सबूत है। साथ ही, ये दिखाता है कि बॉलीवुड का असर अब ग्लोबल लेवल पर भी बढ़ रहा है।

सिकंदर फिल्म 2025 की ईद के मौके पर रिलीज़ होने वाली है, जिसमें रश्मिका मंदाना भी हैं। फिल्म को मशहूर डायरेक्टर ए.आर. मुरुगडोस ने डायरेक्ट किया है और साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। ये फिल्म एक सिनेमेटिक एक्सपीरियंस का वादा करती है, जो एक्शन, ड्रामा और इमोशन का बेहतरीन मेल होगी। टीज़र ने नए रिकॉर्ड बना दिए हैं, और अब फैंस सिकंदर की बड़ी रिलीज़ का इंतजार कर रहे हैं! ऐसे ने और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए!

ये भी देखें : Gold-Silver Rates: सोना-चांदी के दाम आज बढ़े या घटे? जानें अपने शहर में इनके लेटेस्ट रेट

Exit mobile version