Site icon Dainik Savera Times

सलमान की भांजी अलीजेह कर रही बॉलीवुड में डेब्यू, एक्टर ने फिल्म का पोस्टर शेयर कर किया स्पोर्ट

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने अपनी भांजी अलीजेह अग्निहोत्री की आने वाली फिल्म फर्रे का पोस्टर शेयर किया है।अलीजेह अग्निहोत्री ,सलमान खान की प्रोडक्शन कंपनी के बैनर तले बनी फिल्म फर्रे से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। सलमान ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर फर्रे का नया पोस्टर रिलीज किया है और कैप्शन में लिखा है फर्रे का ट्रेलर कल आ रहा है और नतीजे 24 नवंबर को आएंगे। इस पोस्टर में अलीजेह समेत फिल्म के तीन और कलाकारों की झलक देखी जा सकती है।

‘फर्रे’ में अलीजेह अग्निहोत्री के अलावा सौमेंद्र पाधी, साहिल मेहता, जेन शॉ, प्रसन्ना बिष्ट, रोनित बोस रॉय, जूही बब्बर सोनी और नवीन येरनेनी जैसे स्टार्स शामिल है। इस फिल्म का निर्देशन सौमेंद्र पाढ़ी ने किया है। यह फिल्म 24 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Exit mobile version