Site icon Dainik Savera Times

करण जौहर की फिल्म में काम करते नजर आएंगे सलमान खान

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान फिल्मकार करण जौहर की फिल्म में काम करते नजर आ सकते हैं। सलमान खान ने करण जौहर की फिल्म कुछ-कुछ होता है में काम किया था। 25 साल बाद एक बार फिर से सलमान खान, करण जौहर की अनटाइटल फिल्म में काम करते नजर आ सकते हैं। इस फिल्म का निर्देशन विष्णुवर्धन करेंगे। सलमान की फिल्म ‘टाइगर 3’ दीवाली के मौके पर रिलीज हो रही है। इसके अलावा वह जल्द ही बिग बॉस 17 की शूटिंग भी शुरू करेंगे।

इन दोनों प्रोजेक्ट्स के अलावा सलमान खान,करण जौहर की फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे, जिसकी तैयारियां सलमान खान के शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि फिल्म की स्क्रिप्ट, स्क्रीनप्ले, डायलॉग ड्राफ्ट सब फाइनल हो चुके हैं। सलमान खान इस अनटाइटल फिल्म का फर्स्ट हाफ दिसंबर में शूट करेंगे और बाकी का बचा हुआ वह जनवरी में शूट करेंगे। इंडियन आर्मी के बैकड्राप पर बनने वाली इस फिल्म में सलमान खान के अपोजिट तृषा, सामंथा या अनुष्का शेट्टी में से एक अभिनेत्री नजर आ सकती है।

Exit mobile version