Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

सनी देओल के फ़िल्मी सफर में कैमियो करेंगे सलमान खान!

December 19, 2023

सनी देओल के फ़िल्मी सफर में कैमियो करेंगे सलमान खान!

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान, सनी देओल की आने वाली फिल्म सफर में कैमियो करते नजर आ सकते हैं। सनी देओल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म सफर की तैयारी कर रहे हैं।बताया जा रहा है कि सनी देओल जनवरी में फिल्म सफर की शूटिंग करेंगे।सफर एक बेहद दिल छू लेने वाली फिल्म होने वाली है, जो सनी देओल और एक चाइल्ड आर्टिस्ट की अलग-अलग मुश्किलों से भरे सफर की कहानी होगी।

सनी देओल चाहते थे कि सलमान फिल्म में कैमियो करें। इसके लिए उन्होंने खुद कॉल कर उनसे कैमियो की रिक्वेस्ट की थी। सलमान खान कॉल पर ही फिल्म के लिए राजी हो गए। सलमान खान जनवरी 2024 में फिल्म सफर की शूटिंग करेंगे। उनका शूटिंग शेड्यूल महज 1 दिन का होगा। फिल्म में सलमान रियल लाइफ के सुपरस्टार सलमान खान बनकर ही नजर आएंगे।सलमान खान और सनी देओल फिल्म जीत में साथ काम कर चुके हैं।फिल्म सफर को विशाल राणा, एकलॉन प्रोडक्शन बैनर तले प्रोड्यूस कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें