Dainik Savera Times

Salman Khan ने Sajid Nadiadwala को किया बर्थडे विश, ‘Sikander’ के नए सरप्राइज की ओर किया इशारा

Salman Khan : जब से सलमान खान और रश्मिका मंदाना स्टारर सिकंदर अनाउंस हुई है, तब से फैंस की एक्साइटमेंट अपने पीक पर है। साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन में बनी और ए.आर. मुरुगदॉस के डायरेक्शन में बन रही ये फिल्म पहले ही थ्रिलिंग टीज़र के बाद जबरदस्त बज़ बना चुकी है। खास बात ये है कि सलमान और साजिद लंबे वक्त बाद फिर साथ आ रहे हैं, जिसे लेकर ऑडियंस में खासा क्रेज बना हुआ है। इसी बीच, सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया पर साजिद नाडियाडवाला को बर्थडे विश किया है, जो दोनों के बीच की बॉन्डिंग को और भी खास बना देता है।

सलमान खान ने साजिद नाडियाडवाला के बर्थडे पर एक खास और पर्सनल पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने साजिद के साथ एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें दोनों हंसी-मजाक के मूड में नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के साथ सलमान ने साजिद को दिल से जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं है और साथ ही एक बड़ा सरप्राइज आने की ओर भी इशारा कर दिया है। अब फैंस को बेसब्री से इंतजार है कि आखिर सिकंदर से जुड़ी कौन-सी नई धमाकेदार अनाउंसमेंट होने वाली है!

सलमान खान और साजिद नाडियाडवाला की दोस्ती सिर्फ प्रोफेशनल रिश्ते तक सीमित नहीं है, बल्कि दोनों के बीच सालों से गहरी बॉन्डिंग है। ‘किक’ (2014) जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म में साथ काम करने के बाद, अब ‘सिकंदर’ के साथ उनकी जोड़ी फिर से बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। इस रीयूनियन ने फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ा दी है। सलमान और साजिद की जोड़ी जब भी साथ आई है, बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका हुआ है, अब देखना ये है कि ‘सिकंदर’ क्या नया रिकॉर्ड बनाएगी।

सलमान खान और साजिद नाडियाडवाला की जोड़ी का जादू एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस बेताब हैं। सलमान ईद 2025 पर ‘सिकंदर’ के साथ धमाकेदार वापसी करने वाले हैं, जिसमें उनके साथ रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन और ए.आर. मुरुगादॉस के निर्देशन में बन रही ये फिल्म एक्शन से भरपूर होगी। लेकिन सबसे खास बात ये है कि ये सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि सलमान और साजिद की गहरी दोस्ती और उनके शानदार बॉन्ड का भी जश्न है।

Exit mobile version