Site icon Dainik Savera Times

Salman Khan की फिल्म ‘Kisi Ka Bhai Kisi Ka Jaan’ का गाना ‘Bathukamma’ रिलीज

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की आने वाली फिल्म किसी का भाई किसी का जान का गाना ‘बथुकम्मा’ रिलीज हो गया है। सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म किसी का भाई किसी की जान को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म का नया गाना ‘बथुकम्मा’ रिलीज हो गया है। सलमान इस गाने में लुंगी पहने दिख रहे हैं। पूजा हेगड़े भी साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। गाने को पूरी तरह से साउथ के बैकग्राउंड पर फिल्माया गया है।

सलमान फिल्म किसी का भाई किसी का जान में ‘पूजा हेगड़े’ के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। किसी का भाई किसी की जान का प्रोडक्शन सलमान खान के ही प्रोडक्शन हाउस ने किया है। यह एक एक्शन पैक्ड फिल्म है, जिसे फरहाद सम्जी ने निर्देशित किया है। सलमान और पूजा के अलावा इस फिल्म में शहनाज गिल, पलक तिवारी, वेंकटेश दग्गुबाती, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल और विनाली भटनागर जैसे सितारे नजर आएंगे।वहीं फिल्म में हनी सिंह और ‘आरआरआर’ फेम राम चरण का केमियो रोल भी देखने को मिलेगा। किसी का भाई किसी की जान 21 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Exit mobile version