Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Salman Khan की फिल्म ‘Tiger 3’ जापान में मचा रही धूम, शुरुआती दिनों में की इतनी कलेक्शन

May 11, 2024

Salman Khan की फिल्म ‘Tiger 3’ जापान में मचा रही धूम, शुरुआती दिनों में की इतनी कलेक्शन

मुंबई:- बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान की फिल्म टाइगर 3, जापान में धूम मचा रही है। दरअसल आपको बता दे कि पिछले साल दिवाली के मौक़े पर टाइगर 3 फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। यशराज बैनर तले बनी मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म टाइगर 3 पिछले साल प्रदर्शित हुई थी। इस फिल्म सलमान खान,कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी ने मुख्य भूमिका निभायी थी।

वही एक सप्ताह पहले ये मूवी जापान में भी रिलीज की गई है। जापान में इंडियन फिल्मों का बहुत क्रेज है। जापान में फिल्म की रिलीज से पहले सलमान खान ने जापानी फैंस के लिए एक मैसेज भी छोड़ा था। सलमान खान इस वीडियो में कहते दिख रहे थे कि वह फिल्म टाइगर 3 के जापान में रिलीज होने पर बेहद एक्साइटेड हैं और फिल्म की रिलीज के मौके पर जापान में होना चाहते थे।

रिपोर्ट के अनुसार टाइगर 3 ने केवल 7 दिनों में करीब 15 मिलियन JPY की कमाई कर ली है। जोकि भारतीय पैसो के हिसाब करीब 80 लाख होती है। एक हफ्ते की कमाई देखते हुए ये कहा जा सकता है कि शुरुआती दिनों की तुलना में कलेक्शन का ये आंकड़ा बहुत अच्छा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें