Site icon Dainik Savera Times

‘सिकंदर’ के लिए Salman Khan की नई शुरुआत, Sajid Nadiadwala और AR Murugadoss के साथ शुरू की शूटिंग!

मुंबई : सलमान खान ने मंगलवार 18 जून को साजिद नाडियाडवाला की मच अवेटेड फिल्म “सिकंदर” की शूटिंग शुरू कर दी है। जिसका डायरेक्शन ए.आर. मुरुगडोस द्वारा किया जा रहा है। आपक बता दें फिल्म की शूटिंग मुंबई में शुरू हुई, जहाँ टीम सलमान खान में साथ एक रोमांचक मिड एयर एक्शन सीक्वेंस शूट करेगी। सुपरस्टार ने नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर सोशल मीडिया पर शूट के पहले दिन की BTS तस्वीर शेयर कर नई जर्नी की शुरुआत की अनाउंसमेंट की है।

टीम ने यह फिल्म कन्फर्म किया है कि यह एक्शन पैक्ड फिल्म ईद 2025 के मौके पर थिएटर्स में रिलीज होगी। मार्च में साजिद नाडियाडवाला ने अपनी अब तक की सबसे बड़े कोलैबोरेशन यानी सलमान खान के साथ सिकंदर की ऑफिशियल अनाउंस की। इसके बाद, उन्होंने फीमेल लीड के रूप में रश्मिका मंदाना को कास्ट करने की घोषणा की और इस तरह से “सिकंदर” देश भर के टैलेंट को साथ लाते हुए एक सच्ची पैन इंडिया फिल्म का रूप लेती है। “सिकंदर” सलमान खान और साजिद नाडियाडवाला की 2014 की ईद ब्लॉकबस्टर “किक” के बाद फिर से एक साथ वापसी है।

वहीं, शेयर की गई BTS तस्वीर में, सलमान, साजिद और मुरुगडोस को सेट पर हंसी-मजाक करते हुए देखा जा सकता है, जो आने वाले शेड्यूल के लिए पॉजिटिव माहौल तैयार कर रहा है। नाडियाडवाला ग्रैंडसन द्वारा प्रोड्यूस, सिकंदर को एआर मुरुगडोस डायरेक्ट कर रहे हैं। वहीं, इसमें सलमान खान और रश्मिका मंदाना लीड रोल्स में हैं। यह एक्शन एंटरटेनर ईद 2025 वीकेंड के दौरान पहले कभी ना महसूस किए गए सिनेमाई अनुभव देने का वादा करती है।

Exit mobile version