Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘बिग बॉस 20’ के नए टीजर में सलमान का खुलासा, हर प्रतियोगी को मिलेगा ‘एक वरदान’

August 7, 2026

‘बिग बॉस 20’ के नए टीजर में सलमान का खुलासा, हर प्रतियोगी को मिलेगा ‘एक वरदान’

मुंबई : रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के नए टीजर में अभिनेता सलमान खान ने बड़ा संकेत देते हुए कहा है कि इस बार शो के हर प्रतियोगी को ‘एक वरदान’ मिलेगा। जारी टीजर में सलमान खान अपने अंदाज में कहते हैं, इस बार बिग बॉस में हर कंटैस्टैंट को मिलेगा एक वरदान। इस एक संवाद के साथ ही शो के नए सीज़न को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता और बढ़ गई है। हालांकि, यह ‘वरदान’ क्या होगा, इसका खुलासा अभी नहीं किया गया है।

टीज़र सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। दर्शक अनुमान लगा रहे हैं कि यह कोई ऐसा विशेष अधिकार या सुविधा हो सकती है, जो प्रतियोगियों के खेल और रणनीति को प्रभावित करेगी तथा शो में नए मोड़ लेकर आएगी। ‘बिग बॉस 20’ का प्रीमियर 06 सितंबर से होगा। यह शो जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा और कलर्स चैनल पर प्रसारित होगा। निर्माताओं के अनुसार, इस बार का सीज़न पहले की तुलना में अधिक बड़ा, रोमांचक और अप्रत्याशित होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें