एंटरटेनमेंट डेस्क: एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी जुड़वा बच्चों के माता-पिता बन गए हैं। कपल ने इस खुशी भरे पल का बेसब्री से इंतजार किया। आखिर वो दिन आ ही गया। संभावना और अविनाश ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ ये खुशखबरी शेयर की है।

कपल ने अस्पताल से कुछ इमोशनल तस्वीरें शेयर की हैं। कुछ तस्वीरों में संभावना रोती हुई नजर आ रही है। वहीं एक तस्वीर में अविनाश संभावना को संभालते और गले लगाते दिखाई दे रहे हैं। दोनों के चेहरों पर माता-पिता बनने की खुशी साफ नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर सभी कपल को बधाईयां दे रहे हैं।
बता दें संभावना सेठ लंबे समय से मां बनने की कोशिश कर रही थीं, लेकिन हर बार उनके हाथ निराशा ही लगी। एक्ट्रेस ने आठ बार IVF प्रक्रिया का सहारा भी लिया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। उन्हें मिसकैरेज के दर्द से भी गुजरना पड़ा, जिसका उनके दिमाग और शरीर पर बहुत बुरा असर पड़ा। फिर भी संभावना और अविनाश ने उम्मीद नहीं छोड़ी और हर मुश्किल का डट कर सामना किया। कपल के संघर्ष का आज उन्हें फल मिल गया है। दोनों के घर जुड़वां बच्चों की किलकारी गूंज उठी है।