Site icon Dainik Savera Times

45 साल की उम्र में मां बनने जा रहीं संभावना सेठ, सेरोगेसी के जरिए पूरी होगी बच्चे की चाह

Sambhavna Seth

Sambhavna Seth

एंटरटेनमेंट डेस्क: भोजपुरी फिल्मों और बिग बॉस से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस संभावना सेठ के घर जल्द खुशियां आने वाली हैं। शादी के करीब 10 साल बाद वह मां बनने जा रही हैं। खास बात यह है कि एक्ट्रेस सेरोगेसी के जरिए अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगी।

इंस्टाग्राम पर दी खुशखबरी

संभावना सेठ ने यह खुशखबरी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। उन्होंने एक न्यूज पेपर कटिंग की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि हम प्रेग्नेंट हैं, हमारी सबसे खूबसूरत स्टोरी प्रोडक्शन में है। लव, होप और सेरोगेसी के जरिए। काउंटडाउन शुरू हो गया है। पोस्ट में उन्होंने कुछ खास तस्वीरें भी शेयर कीं एक में छोटे बेबी शूज नजर आ रहे हैं और दूसरी में उनके पालतू डॉग के साथ ब्लू और पिंक गुब्बारे दिखाई दे रहे हैं, जो इस खुशी के मौके को और खास बना रहे हैं।

 

लंबा रहा मां बनने का सफर

संभावना सेठ का मां बनने का सफर आसान नहीं रहा। वह लंबे समय से परिवार बढ़ाने की कोशिश कर रही थीं। उन्होंने कई बार IVF ट्रीटमेंट भी कराया था। खुद एक्ट्रेस ने बताया था कि उन्होंने 7-8 बार IVF का सहारा लिया। पिछले साल वह अपने फैंस को गुड न्यूज देने वाली थीं, लेकिन उससे पहले ही उनका मिसकैरेज हो गया। इस मुश्किल दौर के बारे में उन्होंने खुलकर बात की थी और बताया था कि उन्हें काफी मानसिक और शारीरिक तकलीफों से गुजरना पड़ा। इसके अलावा उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग भी झेलनी पड़ी, लेकिन उनके पति और परिवार ने हमेशा उनका साथ दिया। इन मुश्किलों के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और अपने करियर के साथ-साथ निजी जिंदगी को भी संभाला।

शादी के 10 साल बाद मिली खुशी

संभावना सेठ ने साल 2016 में अविनाश द्विवेदी से शादी की थी। शादी के एक दशक बाद अब उनके घर यह खुशखबरी आई है, जिससे परिवार और फैंस दोनों बेहद खुश हैं। एक्ट्रेस की इस खुशखबरी पर कई सेलेब्स और फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं। सुनीता आहूजा ने कमेंट करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। वहीं युविका चौधरी ने भी खुशी जाहिर की। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उन्हें इस नए सफर के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।

काम पर भी एक्टिव हैं संभावना

संभावना सेठ अपना यूट्यूब चैनल भी चलाती हैं, जहां वह व्लॉग्स शेयर करती हैं और उनके काफी फॉलोअर्स हैं। इसके अलावा वह म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आती रहती हैं।

Exit mobile version