Site icon Dainik Savera Times

‘समझा तो कर ’ गीत आज हुआ रिलीज

नयी दिल्ली: ‘समझा तो कर..’ गीत शनिवार को बज़्म-ए-ख़ास यू ट्यूब चैनल पर रिलीज़ हो गया है। इस गीत को गायक हरिहरन ने अपना स्वर दिया है और आलोक श्रीवास्तव ने इस गीत को लिखा तथा धुन संगीतकार क्षितिज तारे ने तैयार की है। ‘समझा तो कर…’ गीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए हरिहरन ने ट्वीट किया, “समझा तो कर.. गीत अब यूट्यूब पर उपलब्ध है। आलओक श्रीवास्तव द्वारा शानदार ढंग से लिखा गया है। दिल को छू लेने वाली रचना क्षिति तारे और मेरे प्रिय मित्र वेद गुप्ता और बीईके म्यूजिक द्वारा निर्मित की गयी है।” कवि आलोक श्रीवास्तव ने ट्वीट किया, “आ गया हमारा नया गीत ‘ओ बावरी समझा तो कर नेह बोलियाँ, ओ साँवरी समझा तो कर…’ रिलीज हो गया है।” संगीतकार क्षितिज तारे ने ट्वीट किया, “समझा तो कर… गीत का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं । इस गाने को एक नयी धुन देने का मौका मिला, जिसे हरिहरन जी ने अकेले गाया है।” इस गाने का मोशन पोस्टर रिलीज हो चुका है।

Exit mobile version