Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

कौन हैं रूमर्ड Girlfriend सामरीन कौर? जिन्होंने जीता Arshdeep Singh का दिल

April 13, 2026

कौन हैं रूमर्ड Girlfriend सामरीन कौर? जिन्होंने जीता Arshdeep Singh का दिल

Arshdeep Singh & Samreen Kaur : भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज Arshdeep Singh इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक लड़की के साथ नजर आ रहे हैं, जिन्हें उनकी रयूमर्ड गर्लफ्रेंड बताया जा रहा है। इस लड़की का नाम Samarin Kaur है, जो एक पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल हैं। यह पहली बार है जब दोनों को सार्वजनिक जगह पर एक साथ देखा गया है, जिसके बाद फैंस के बीच उनकी लव लाइफ को लेकर बातें शुरू हो गई हैं।

 

कैमरे के सामने साथ दिखा कपल
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अर्शदीप सिंह और समरीन कौर एक साथ होटल जाते हुए नजर आ रहे हैं। उनके साथ टीम के कुछ अन्य खिलाड़ी भी थे, जो अपने-अपने पार्टनर के साथ दिखाई दिए।

जैसे ही पैपराजी और फैंस ने उन्हें देखा, दोनों ने हल्की मुस्कान के साथ प्रतिक्रिया दी। हालांकि उन्होंने मीडिया से ज्यादा बात नहीं की, लेकिन उनकी बॉडी लैंग्वेज और केमिस्ट्री देखकर ऐसा लग रहा था कि दोनों एक-दूसरे के साथ काफी कंफर्टेबल हैं। मैदान पर शांत और गंभीर दिखने वाले अर्शदीप यहां काफी खुश और रिलैक्स नजर आए। यह पहला मौका है जब दोनों बिना किसी झिझक के कैमरे में कैद हुए हैं।

कौन हैं समरीन कौर?
अब बात करते हैं समरीन कौर के बारे में। समरीन मूल रूप से जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हैं और उनकी उम्र करीब 26 साल है। उन्होंने पुणे के सिम्बायोसिस कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स से अपनी पढ़ाई पूरी की है। समरीन एक मॉडल और एक्ट्रेस हैं और उन्होंने कई हिंदी और पंजाबी म्यूजिक वीडियो और फिल्मों में काम किया है।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Samreen (@samreenkaur__)

समरीन का करियर
समरीन कौर का करियर भी काफी दिलचस्प रहा है। वह साल 2018 में मिस इंडिया प्रतियोगिता की फाइनलिस्ट रह चुकी हैं।

उन्होंने बॉलीवुड फिल्म 83 में Ranveer Singh के साथ काम किया है। इसके अलावा वह Student of the Year 2 में ‘वंदना चावला’ का किरदार निभा चुकी हैं। पंजाबी फिल्मों की बात करें तो उन्होंने ‘सरदार जी 2’ और ‘नेल पॉलिश’ जैसी फिल्मों में भी काम किया है।

फैंस के बीच बढ़ी हलचल
जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, फैंस ने इस पर खूब प्रतिक्रिया दी। इंस्टाग्राम और एक्स (ट्विटर) पर लोग इस जोड़ी को “पावर कपल” कह रहे हैं। कई यूजर्स का मानना है कि अर्शदीप सिंह जल्द ही अपने इस रिश्ते को लेकर आधिकारिक घोषणा कर सकते हैं।

क्रिकेट और बॉलीवुड का पुराना कनेक्शन
भारतीय क्रिकेट और बॉलीवुड का रिश्ता काफी पुराना रहा है। पहले भी कई क्रिकेटर्स और एक्ट्रेसेस के रिश्ते चर्चा में रहे हैं। अब ऐसा लग रहा है कि अर्शदीप सिंह का नाम भी इस लिस्ट में जुड़ सकता है। फिलहाल फैंस को इंतजार है कि कब अर्शदीप खुद इस रिश्ते को लेकर कोई खुलासा करते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें