Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Sandeep Reddy Vanga को पसंद आया ‘Kalki 2898 AD’ का ट्रेलर, बोले – फर्स्ट डे फर्स्ट शो पक्का

June 22, 2024

Sandeep Reddy Vanga को पसंद आया ‘Kalki 2898 AD’ का ट्रेलर, बोले – फर्स्ट डे फर्स्ट शो पक्का

मुंबई : कल्कि 2898 एडी फिल्म कुछ ही दिनों में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। ऐसे में हर कोई इस फिल्म का बेसब्री के साथ इंतजार कर रहा है। वही मेकर्स ने अब फिर एक बार लोगों को खास तोहफा दिया हैं। आपको बता दे उन्होंने इस मूवी का दूसरा ट्रेलर जारी कर दिया है जो संदीप रेड्डी वांगा को काफी पसंद आया। नाग अश्विन द्वारा निर्देशित सायंस फिक्शन महाकाव्य फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में अमिताभ बच्चन, कमल हासन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पटानी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। ‘कल्कि 2898 एडी’ का नया ट्रेलर रिलीज हो गया है।

संदीप रेड्डी वांगा को ट्रेलर बेहद पसंद आया है। संदीप रेड्डी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट किया। इसमें उन्होंने फिल्म का तेलुगु ट्रेलर शेयर किया और लिखा कि शानदार ट्रेलर। मैंने इसे तीन बार देखा है। यह निश्चित रूप से एक बहुत ही नई दुनिया और एक बहुत ही नया अनुभव है। फर्स्ट डे फर्स्ट शो पक्का। नाग अश्विन यह पार्टी का समय है। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म की कास्ट को इसमें टैग भी किया। वैजयंती मूवीज द्वारा निर्मित ‘कल्कि 2898 एडी’ हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, मलयाली, कन्नड़ और अंग्रेजी भाषा में 27 जून को रिलीज होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें