Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

करवा चौथ पर संगीता घोष का खुलासा: उपवास नहीं रखती, पर मानती हैं अदृश्य शक्ति का अस्तित्व

October 19, 2024

करवा चौथ पर संगीता घोष का खुलासा: उपवास नहीं रखती, पर मानती हैं अदृश्य शक्ति का अस्तित्व

मुंबई : टीवी शो साझा सिंदूर की मशहूर अभिनेत्री संगीता घोष, जो इस शो में सरोज का दमदार किरदार निभा रही हैं। उनसे हुई एक ख़ास बातचीत में उन्होंने करवा चौथ के त्यौहार पर अपने विचार साझा करते हुए कई ख़ास बातें बताई।

अभिनेत्री संगीता घोष बताती हैं , “मैं करवा चौथ पर व्रत नहीं रखती। मुझसे उपवास होता ही नहीं है। इसके अलावा, कुछ स्वास्थ्य कारणों से भी मैं उपवास करने से बचती हूं। बचपन में मैं पूजा के लिए उपवास करती थी, लेकिन धीरे-धीरे मुझे अहसास हुआ कि उपवास के दौरान आपका सारा ध्यान खाने पर ही रहता है ‘कब खाना मिलेगा?’ जो व्रत की अहमियत ख़त्म कर देता है। हालांकि, मैं स्वाभाविक रूप से दिन में केवल दो बार ही खाती हूं, इसलिए इंटरमिटेड फास्टिंग (intermittent fasting) मेरे लिए सामान्य बात है। लेकिन त्योहारों या खास मौकों पर मैं उपवास नहीं रखती।”

संगीता ने आगे कहा, “मैं बहुत ज्यादा आध्यात्मिक नहीं हूं, लेकिन मैं रोज़ प्रार्थना करती हूं। मैं उन लोगों में से नहीं हूं जो उपवास रखते हैं। फिर भी, मैं मानती हूं कि कोई शक्ति या ऊर्जा है जो आपको दिशा देती है और आपको संकेतों को समझना होता है। मैं यह भी मानती हूं कि आपको आस्थावान होने के लिए बहुत आध्यात्मिक होने की ज़रूरत नहीं है; आप अपने रोजमर्रा के अनुभवों से भी बहुत कुछ सीखते हैं।”

टीवी शो साझा सिंदूर में संगीता घोष, गगन (साहिल उप्पल द्वारा अभिनीत किरदार) की सौतेली मां सरोज का किरदार निभा रही हैं, जो उनके असल जीवन में अपने व्यक्तित्व से बिल्कुल अलग है। यह शो फूली (स्तुति गोयल द्वारा अभिनीत किरदार) की कहानी है, जो अपनी शादी के दिन विधवा हो जाती है और उसके बाद उसके जीवन की चुनौतियों और उनके आसपास के लोगों पर उसके प्रभाव को दिखाया गया है। साझा सिंदूर शो में संगीता घोष, साहिल उप्पल, नीलू वाघेला और नासिर खान जैसे प्रतिभाशाली कलाकार शामिल हैं।

अधिक जानकारी के लिए देखें ‘साझा सिंदूर’ हर सोमवार से शनिवार, शाम 8 बजे सिर्फ सन नियो पर।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें