Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Sanjay Dutt और Shilpa Shetty की फिल्म ‘KD: The Devil’s Warfield’ दिसंबर में होगी रिलीज

May 28, 2024

Sanjay Dutt और Shilpa Shetty की फिल्म ‘KD: The Devil’s Warfield’ दिसंबर में होगी रिलीज

मुंबई : बॉलवुड अभिनेता संजय दत्त और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की फिल्म केडी: द डेविल्स वॉरफील्ड दिसंबर में रिलीज होगी। केवीएन प्रोडक्शन की ‘केडी: द डेविल्स वॉरफील्ड’ दिसंबर 2024 में रिलीज होने के लिए तैयार है। इस पीरियड एक्शन एंटरटेनर को लेकर चर्चा बहुत ज्यादा है। दरअसल यह फिल्म, 1970 के दशक की बैंगलोर की सच्ची घटनाओं पर आधारित है। आपको बता दे कि इस फिल्म का पहला गाना अगस्त में आएगा। केडी: द डेविल्स वॉरफील्ड में संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी ,रमेश अरविंद, नोरा फतेही और वी रविचंद्रन अहम भूमिका में नज़र आएंगे।केवीएन प्रोडक्शंस प्रस्तुत केडी-द डेविल, का निर्देशन प्रेम ने किया है। पैन-इंडिया बहुभाषी केडी: द डेविल्स वॉरफील्ड ,तमिल, कन्नड़, तेलुगु, मलयालम और हिंदी में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें