Site icon Dainik Savera Times

मास्टर ब्लास्टर में काम करेगे Sanjay Dutt और Tiger Shroff,

 

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त और टाइगर श्रॉफ फिल्म मास्टर ब्लास्टर में काम करते नजर आयेंगे। बॉलीवुड फिल्मकार फिरोज ए नाडियाडवाला फिल्म मास्टर ब्लास्टर बनाने जा रहे है। इस फिल्म में संजय दत्त और टाइगर श्राफ की मुख्य भूमिका होगी।इस फिल्म के जरिए संजय और टाइगर पहली बार स्क्रीन स्पेस शेयर करने जा रहे हैं।मास्टर ब्लास्टर एक्शन कॉमेडी फिल्म है।

इस फिल्म को बड़े पैमाने पर हांगकांग, मकाऊ और चीन में शूट किया जाएगा, जिसमें लॉस एंजेलिस और चीन का टेक्नीकल क्रू शामिल होगा। फिल्म मास्टर ब्लास्टर के सितारों को मार्शलआर्ट्स की कड़ी ट्रेनिंग लेनी होगी। इसमें हाथों से लड़ाई और प्राचीन तौर तरीकों को सीखना होगा। सितारों की ये ट्रेनिंग शोओलिन मॉन्क्स की देखरेख में होगी।

Exit mobile version