Site icon Dainik Savera Times

संजय दत्त ने सावन के मौके पर की भोलेनाथ की पूजा, तस्वीर हुई वायरल

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने सावन के मौके पर अपने घर पर भोले नाथ की पूजा की।संजय दत्त ने अपने घर पर शिव पूजा का आयोजन किया। संजय दत्त ने पूजा की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं।इन फोटो में संजय दत्त अपने घर की छत पर दिखाई दे रहे हैं। संजय दत्त ने बड़े ही विधि- विधान के साथ पूजा पाठ की। फोटोज में उनके साथ कई पंडित भी दिखाई दे रहे हैं। एक फोटो में संजू दत्त , बाबा भोलेनाथ की शिवलिंग पर जल चढ़ाते हुए नजर आए।संजय दत्त ने सोशल मीडिया पर फोटोज को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,‘आज शानदार शिव पूजा की। धन्यवाद ञ्चश्रीउदयाचार्यजी। हर हर महादेव‘।

Exit mobile version