एंटरटेनमेंट डेस्क: हॉरर, एक्शन और कॉमेडी से भरपूर एक नई फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है, और इसके ट्रेलर से ही फैंस के बीच उत्साह चरम पर है। फिल्म के गानों की चर्चा पहले से ही तेज़ है, और अब इसी कड़ी में सुपरस्टार संजय दत्त ने फिल्म का नया गाना “आया रे बाबा” लॉन्च कर फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया है।
यह गाना सिर्फ एक ट्रैक नहीं, बल्कि एक एनर्जी पैक्ड पार्टी एंथम है, जिसे आवाज़ दी है म्यूजिक इंडस्ट्री के पॉवरहाउस मीका सिंह ने। उनके जोशीले अंदाज़ और हाई बीट्स म्यूजिक ने इस गाने को हर पार्टी और डांस फ्लोर का फेवरेट बना दिया है। इस गाने का लिंक पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है: देखें गाना
संजय दत्त ने खुद गाने की शूटिंग को बेहद मज़ेदार अनुभव बताया। उनके शब्दों में, “इस गाने ने फिल्म की टोन को और रंगीन बना दिया है। मीका की आवाज़ ने जो मस्ती और ऊर्जा इसमें भरी है, वो वाकई कमाल की है। शूटिंग के दौरान मैंने जमकर एंजॉय किया और उम्मीद है कि दर्शक भी इसे उतना ही पसंद करेंगे।”
गाने की कोरियोग्राफी, वाइब्रेंट सेट्स और संजय दत्त का स्वैग – सब मिलकर इस ट्रैक को एक विजुअल ट्रीट बना देते हैं। फिल्म की रिलीज़ 1 मई को तय है और अगर यह गाना ट्रेंडसेटर बन चुका है, तो फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर बड़ी धूम मचाने को तैयार है।

