Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Sanjay Leela Bhansali ने “Love & War” पर दी बड़ी अपडेट, कहा – ‘यह एक बहुत खास फिल्म है’

October 8, 2024

Sanjay Leela Bhansali ने “Love & War” पर दी बड़ी अपडेट, कहा – ‘यह एक बहुत खास फिल्म है’

मुंबई : संजय लीला भंसाली की नई फिल्म लव एंड वॉर अपने घोषणा के बाद से खबरों में बनी हुई है। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, और विक्की कौशल स्टारर इस फिल्म में नए अंदाज का लव ट्राइएंगल देखने मिलने वाला है, और इसे दर्शक देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। संजय लीला भंसाली हमेशा अपनी ग्रैंड फिल्मों से दर्शकों को इंप्रेस करते रहे हैं, ऐसे में सभी इस बात को लेकर उत्साहित है कि फिल्म मेकर लव एंड वॉर के साथ क्या नया लेकर आने वाले हैं। ऐसे में फिल्म के लिए दर्शकों के उत्साह को और बढ़ाते हुए फिल्म मेकर ने फिल्म के बारे में जरूरी अपडेट्स शेयर किए हैं।

उन्होंने कहा कि ये फिल्म उनके लिए बहुत एक्साइटिंग है। “ये एक बहुत ही खास फिल्म है क्योंकि अब ये किसी इतिहासिक समय में नहीं है, ना ही कोई पिलर हैं, ना ही और कॉस्ट्यूम्स हैं, ना ही कोई घोड़े हैं, ये कंटेंपरेरी है। ये अलग है इसका म्यूजिक भी अलग है।” उन्होंने कहा कि उन्हें फिल्म बनाने में मजा आ रहा है और इसमें बेहतरीन कलाकार हैं। रणबीर के बारे में भंसाली ने कहा कि वह 18 साल बाद उनके साथ काम कर रहे हैं।

संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म लव एंड वॉर को लेकर दर्शकों में उत्साह बढ़ता जा रहा है। फैंस रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल की टैलेंटेड तिकड़ी के साथ संजय लीला भंसाली के खास सहयोग को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्सुक हैं। बता दें कि यह मच अवेटेड फिल्म 20 मार्च, 2026 को रिलीज होने वाली है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें