Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

संजय लीला भंसाली ने अपना म्यूजिक लेबल ‘भंसाली म्यूजिक’ किया लांच

March 8, 2024

संजय लीला भंसाली ने अपना म्यूजिक लेबल ‘भंसाली म्यूजिक’ किया लांच

मुंबई: बॉलीवुड के बेहतरीन निर्देशकों में शुमार और लेखक संजय लीला भंसाली दर्शकों के लिए नई सौगात लाए हैं। उन्होंने अपना म्यूजिक लेबल ‘भंसाली म्यूजिक’ लॉन्च किया। भंसाली ने कहा, ‘म्यूजिक मुझे बहुत खुशी और शांति देता है।

यह मेरे अस्तित्व का एक अभिन्न अंग है। मैं अब अपना खुद का म्यूजिक लेबल ‘भंसाली म्यूजिक’ लॉन्च कर रहा हूं, मैं चाहता हूं कि दर्शक भी उसी आनंद और आध्यात्मिक जुड़ाव का अनुभव करें जो मुझे तब महसूस होता है जब मैं म्यूजिक सुनता हूं या बनाता हूं।’ ‘

दीवानी मस्तानी’ से लेकर ‘लाल इश्क’, ‘घूमर’ और ‘ब्लैक की उदास धुनों तक, इस्माइल दरबार और मोंटी शर्मा जैसे संगीतकारों के साथ भंसाली की साझेदारी ने ¨हदी सिनेमा में कुछ सबसे यादगार ट्रैक को जन्म दिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें