Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Sanjay Leela Bhansali ने की Sonakshi Sinha की तारीफ, इन बड़ी अभिनेत्रियों से की तुलना

May 25, 2024

Sanjay Leela Bhansali ने की Sonakshi Sinha की तारीफ, इन बड़ी अभिनेत्रियों से की तुलना

मुंबई : बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार संजय लीला भंसाली ने सोनाक्षी सिन्हा की तारीफ करते हुए कहा है कि वह वैजयंतीमाला और श्रीदेवी की तरह है। संजय लीला भंसाली की वेबसीरीज हीरामंडी: द डायमंड बाजार में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, शर्मिन सहगल, ऋचा चड्ढा ,संजीदा शेख फरदीन खान और शेखर सुमम जैसे कलाकार शामिल हैं। हीरामंडी: द डायमंड बाजार हाल ही में ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज हुई है।‘हीरामंडी द डायमंड बाजार’ में सोनाक्षी सिन्हा ने दोहरी भूमिका निभाई है।

सोनाक्षी सिन्हा ने रेहाना और फरीदान की भूमिका निभाई है, जो मां बेटी होती हैं। सोनाक्षी के इन किरदारों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं । इस बीच भंसाली ने भी सोनाक्षी की तारीफ की है। भंसाली ने कहा,मैं सोनाक्षी की बेजोड़ स्टार पावर और व्यक्तित्व के कारण उनके साथ काम करना चाहता था। उनकी आंखों में, उनकी चाल में, उनकी संवाद अदायगी में कभी न मिटने वाली आग है। वह वास्तव में बॉलीवुड, भारतीय सिनेमा, मुख्यधारा की सर्वोत्कृष्ट स्टार हैं। वैजयंतीमाला और श्रीदेवीजी की तरह, सोनाक्षी भी स्टारडम और व्यक्तित्व के उस कद में आती हैं। वह एक उत्कृष्ट लड़की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें