Site icon Dainik Savera Times

Ranveer Singh और Deepika Padukone को लेकर ‘बैजू बावरा’ बनायेंगे Sanjay Leela Bhansali

मुंबई: बॉलीवुड फिल्मकार संजय लीला भंसाली ,रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को लेकर फिल्म बैजू बावरा बना सकते हैं। संजय लीला भंसाली ने रणवीर और दीपिका को लेकर पद्मावत और बाजीराव मस्तानी जैसी सुपरहिट फिल्म बनायी है। चचौ है कि भंसाली एक बार फिर से रणवीर-दीपिका की सुपरहिट जोड़ी को लेकर फिल्म‘बैजू बावरा’बनाने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि भंसाली की फिल्म‘बैजू बावरा’वर्ष 1952 में रिलीज फिल्म की रीमेक है। यह फिल्म संगीतज्ञ बैजू बावरा के जीवन पर आधारित है। बैजू बावारा में भारत भूषण और मीना कुमारी ने मुख्य किरदार निभाया था।

Exit mobile version