Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

संजय लीला भंसाली फिर बनाएंगे ‘Inshallah‘, जल्द शूटिंग दोबारा होगी शुरू

March 19, 2023

संजय लीला भंसाली फिर बनाएंगे ‘Inshallah‘, जल्द शूटिंग दोबारा होगी शुरू

मुंबई: बॉलीवुड फिल्मकार संजय लीला भंसाली फिल्म ‘इंशाअल्लाह’ पर फिर से काम शुरु कर सकते हैं।संजय लीला भंसाली इन दिनों अपनी वेब सीरीज ‘हीरा मंडी’ को लेकर व्यस्त हैं।चर्चा है कि भंसाली अपनी बंद हो चुकी फिल्म ‘इंशाल्लाह’ की शूटिंग को दोबारा शुरु करने पर विचार कर रहे हैं।

इस फिल्म के लिए उन्होंने सलमान खान को कास्ट किया था। बताया जा रहा है कि संजय लीला भंसाली फिर से फिल्म ‘इंशाल्लाह’ पर काम शुरु करने वाले है। इस बार वह दूसरी स्टारकास्ट के साथ फिल्म की शूटिंग को शुरु करेंगे। सलमान के अपोजिट आलिया भट्ट को फाइनल किया गया था लेकिन बात नहीं बन पाई।

जिसके बाद यह फिल्म बंद डिब्बे में चली गई।कहा जा रहा है कि भंसाली 90 के दशक के दो टॉप स्टार्स से संपर्क करने पर विचार कर रहे हैं, जिससे उनकी अवेलबिलिटी और फिल्म को लेकर रुचि का पता कर सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें