Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘Love & War’ के साथ Sanjay Leela Bhansali 20 मार्च 2026 को पेश करेंगे नया लव ट्रायएंगल

September 17, 2024

‘Love & War’ के साथ Sanjay Leela Bhansali 20 मार्च 2026 को पेश करेंगे नया लव ट्रायएंगल

मुंबई : संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म लव एंड वॉर की घोषणा ने सभी को उत्साहित कर दिया है। भंसाली ने हमें कई यादगार लव स्टोरीज दी हैं, साथ ही कुछ कमाल के लव ट्राएंगल भी दिए हैं, जो देखने में बेहद शानदार थे। ऐसे में फिल्म मेकर लव एंड वॉर के साथ एक और लव ट्राइएंगल 20 मार्च 2026 को रिलीज़ करने वाले हैं, इस तरह से चलिए भंसाली के कुछ आइकॉनिक लव ट्राइएंगल्स पर नजर डालते हैं:

हम दिल दे चुके सनम में सलमान खान – ऐश्वर्या राय बच्चन – अजय देवगन

संजय लीला भंसाली ने इंडियन सिनेमा में एक ऐसा अनोखा लव ट्रायएंगल पेश किया है, जिसकी कोई तुलना नहीं। इस लव स्टोरी में परिवार के दबाव के कारण एक जोड़ी अलग हो जाती है। लड़की की शादी किसी और से होती है, लेकिन उसे यह एहसास होता है कि वह किसी और से सच्चा प्यार करती है और उसे पाने के लिए दुनिया की यात्रा पर निकल पड़ती है। सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन की केमिस्ट्री शानदार है, जबकि अजय देवगन की भूमिका भी इस कहानी में खास अहमियत रखती है।

देवदास में ऐश्वर्या राय बच्चन – माधुरी दीक्षित – शाहरुख खान

संजय लीला भंसाली ने एक ऐसी लव स्टोरी बनाई जिसने दर्शकों के दिलों में एक खास जगह हासिल की है। कहानी देवदास की है, जो अपने अमीर परिवार द्वारा उसके पसंद की लड़की के साथ शादी करने से मना करने के बाद शराब की लत में पड़ जाता है। इसी बीच एक और महिला यानी माधुरी दीक्षित को उससे प्यार हो जाता है। यह इंडियन सिनेमा के सबसे ज्यादा पॉपुलर लव ट्राइएंगल्स में से एक था और आज भी सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले में से एक माना जाता है।

बाजीराव मस्तानी में दीपिका पादुकोण – रणवीर सिंह – प्रियंका चोपड़ा

भंसाली ने दर्शकों के सामने एक ऐतिहासिक प्रेम गाथा प्रस्तुत की है। इसमें बहादुर पेशवा बाजीराव की कहानी है, जो काशीबाई से शादीशुदा होने के बावजूद, मुश्किल में फंसी योद्धा राजकुमारी मस्तानी से प्यार कर बैठते हैं। बता दें कि रिलीज के वक्त इस ऐतिहासिक समय पर आधारित लव ट्राइएंगल ने दर्शकों का दिल जीत लिया था और बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल करने में सफल रही।

लव एंड वॉर में रणबीर कपूर – आलिया भट्ट – विक्की कौशल

अपकमिंग फिल्म “लव एंड वॉर” के साथ, संजय लीला भंसाली, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल के साथ एक नया लव ट्राइएंगल लाने के लिए तैयार हैं। इस घोषणा ने सभी को इसकी रिलीज के बारे में उत्सुक कर दिया है। ऐसे में यह देखना खास होगा कि फिल्म मेकर इस नई कास्ट के साथ एक और लव ट्राइएंगल किस तरह का बनाते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें