Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Sanjay Leela Bhansali की ‘हीरामंडी’ को एशिया कंटेंट अवॉर्ड्स और बेस्ट OTT ओरिजिनल के लिए किया गया नॉमिनेट

August 30, 2024

Sanjay Leela Bhansali की ‘हीरामंडी’ को एशिया कंटेंट अवॉर्ड्स और बेस्ट OTT ओरिजिनल के लिए किया गया नॉमिनेट

मुंबई : नेटफ्लिक्स पर संजय लीला भंसाली की “हीरामंडी – द डायमंड बाज़ार” ने रिलीज़ होते ही बड़ा प्रभाव डाला। इस शो में शानदार विजुअल्स, बेहतरीन म्यूजिक, एक शानदार कहानी और एक्टर्स की शानदार परफॉर्मेंस ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। संजय लीला भंसाली की समृद्ध कहानी के साथ, इस शो को बहुत प्रशंसा और प्यार मिला। अब, एशिया कंटेंट अवॉर्ड्स और ग्लोबल ओटीटी अवॉर्ड्स में दो कैटिगरीज में नॉमिनेट होने से इसे और भी ज्यादा पहचान मिली है।

एशिया कंटेंट अवॉर्ड्स और ग्लोबल ओटीटी अवॉर्ड्स ने संजय लीला भंसाली की “हीरामंडी” को बेस्ट ओटीटी ओरिजिनल और “सकल बन” को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग के लिए नॉमिनेट कर उसकी प्रशंसा की है। इससे पता चलता है कि संजय लीला भंसाली की “हीरामंडी” कितनी इंप्रेस करने वाली है, जो हर जगह बड़ा प्रभाव डाल रही है। शो के एल्बम को दर्शकों ने खूब पसंद किया है, और यह देखना दिलचस्प होगा कि यह सीरीज़ कौन से अवॉर्ड्स अपने नाम करती है।

“हीरामंडी” इसलिए भी खास है क्योंकि इसके साथ संजय लीला भंसाली के नए म्यूजिक लेबल, भंसाली म्यूजिक को लॉन्च किया गया था, जिसके बैनर तले “सकल बन” को पहले गाने के रूप में लॉन्च किया गया था। यह गाना मिस वर्ल्ड 2024 के फिनाले में लॉन्च किया गया। इस इवेंट में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख, और शर्मिन सहगल जैसी हस्तियां शामिल थीं। वे पीले पारंपरिक वेशभूषा में सजी 13 प्रतियोगियों के साथ रैंप पर चलीं और पोज दिए थे।
इस गाने को राजा हसन ने अपनी आवाज से सजाया है, बल्कि इसके बोल अमीर खुसरो द्वारा लिखे गए हैं।

“हीरामंडी” एल्बम ने सभी प्लेटफॉर्म पर 500 मिलियन से ज्यादा व्यूज के साथ नए रिकॉर्ड बनाए। यह इंस्टाग्राम पर भी बहुत पॉपुलर हुआ, जहाँ 15 मिलियन से ज्यादा रील्स में इसके म्यूजिक का इस्तेमाल किया गया था। इसके अलावा, “सकल बन” ने अपनी पारंपरिक रचना और विजुअल अपील के लिए पॉपुलैरिटी हासिल की। भंसाली म्यूज़िक के यूट्यूब चैनल ने लॉन्च होने के 3 महीने के भीतर 200k से ज़्यादा सब्सक्राइबर बनाए। संजय लीला भंसाली द्वारा डायरेक्टेड, हीरामंडी: द डायमंड बाज़ार एक आठ-पार्ट वाली सीरीज है, जो 1 मई से नेटफ्लिक्स पर 190 देशों में स्ट्रीमिंग हो रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें