Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘भक्षक’ के लिए नेशनल अवॉर्ड मिलने पर Sanjay Mishra ने जताई खुशी, कही दिल छू लेने वाली बात

July 19, 2026

‘भक्षक’ के लिए नेशनल अवॉर्ड मिलने पर Sanjay Mishra ने जताई खुशी, कही दिल छू लेने वाली बात

एंटरटेनमेंट डेस्क : पिछले तीन दशकों से संजय मिश्रा ने अपने शानदार अभिनय से भारतीय सिनेमा में एक अलग पहचान बनाई है। कॉमेडी हो, इमोशनल किरदार हो या फिर गंभीर भूमिका, उन्होंने हर रोल को पूरी सच्चाई और गहराई के साथ निभाया है। देश के सबसे बेहतरीन अभिनेताओं में गिने जाने वाले संजय मिश्रा ने अपने दमदार काम से हमेशा दर्शकों का दिल जीता है। अब उनके इसी शानदार सफर में एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। उन्हें फिल्म भक्षक में भास्कर सिन्हा के दमदार किरदार के लिए 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का सम्मान मिला है।

रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी और पुलकित के निर्देशन में तैयार भक्षक को उसकी बेखौफ कहानी और एक अहम सामाजिक मुद्दे को बेहद संवेदनशील तरीके से दिखाने के लिए खूब सराहा गया। फिल्म में संजय मिश्रा ने भास्कर सिन्हा के किरदार को बेहद सादगी, गहराई और दमदार अंदाज में निभाया। उनकी शानदार परफॉर्मेंस ने इस किरदार को फिल्म के सबसे यादगार किरदारों में शामिल कर दिया।

अपनी खुशी जाहिर करते हुए संजय मिश्रा ने कहा, “एक अभिनेता के तौर पर हमारी सबसे बड़ी उम्मीद यही होती है कि हमें अच्छी कहानियां और दमदार किरदार निभाने का मौका मिलता रहे। और जब इस सफर को नेशनल फिल्म अवॉर्ड जैसे बड़े सम्मान से पहचान मिलती है, तो इससे बड़ी खुशी किसी कलाकार के लिए नहीं हो सकती। मैं इस सम्मान के लिए दिल से आभारी हूं। भक्षक मेरे लिए बहुत खास फिल्म है। मैं पुलकित, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और नेटफ्लिक्स का दिल से धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने इस कहानी को इतनी ईमानदारी और हिम्मत के साथ दर्शकों तक पहुंचाया। यह सम्मान भक्षक की पूरी टीम का है।”

यह सम्मान नेटफ्लिक्स और रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की शानदार साझेदारी में एक और बड़ी उपलब्धि भी है। दोनों लगातार ऐसी दमदार और सोचने पर मजबूर करने वाली कहानियां लेकर आ रहे हैं, जो दर्शकों से सीधा जुड़ती हैं। भक्षक की सफलता के बाद संजय मिश्रा ने डायरेक्टर पुलकित के साथ इसी साझेदारी में बनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म कर्तव्य में भी दोबारा काम किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें