Site icon Dainik Savera Times

‘Maharashtra Day’ पर संतोष डावखर का बड़ा ऐलान: ‘शहाजीराजे’ से रचेंगे इतिहास

Shahajiraje

Shahajiraje

एंटरटेनमेंट डेस्क: महाराष्ट्र डे के शुभ मौके पर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक दमदार ऐलान किया गया है। जहां संतोष डावखर की फिल्म ‘गोंधळ’ दुनिया भर में अपना जलवा दिखा रही है, वहीं अब डायरेक्टर एक और भव्य ऐतिहासिक कहानी लेकर आ रहे हैं।

डावखर फिल्म्स के बैनर तले, और संतोष डावखर द्वारा लिखी और डायरेक्ट की गई फिल्म ‘शहाजीराजे’ का ऑफिशियल अनाउंसमेंट उसके जबरदस्त पहले पोस्टर के साथ किया गया। पोस्टर में शहाजीराजे का रॉयल, इंटेंस और शाही अवतार देखने को मिलता है, जो फिल्म के ग्रैंड स्केल की झलक देता है। पीछे बहती हवा और माहौल ऐसा फील देता है जैसे युद्ध का मैदान और उस दौर की कठिनाइयाँ सामने आ रही हों।

यह फिल्म शहाजीराजे भोसले की शानदार जिंदगी की कहानी को बड़े पर्दे पर पहली बार लेकर आ रही है, जिसने ऑडियंस के बीच जबरदस्त क्यूरियोसिटी पैदा कर दी है।

इस मौके पर संतोष डावखर ने कहा, “महाराष्ट्र डे पर ‘शहाजीराजे’ अनाउंस करना हमारे लिए बहुत खास है। हमारे इतिहास में कई प्रेरणादायक व्यक्तित्व रहे हैं, लेकिन शहाजीराजे का स्थान बेहद महत्वपूर्ण है। यह फिल्म उनके विजन, विरासत और योगदान को अगली पीढ़ी तक गर्व से पहुंचाने की हमारी कोशिश है। हम हमेशा ऐसी कहानियां बताने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो हमारी संस्कृति और इतिहास से गहराई से जुड़ी हों।”

अपनी जड़ों से जुड़ी स्टोरीटेलिंग के लिए जाने जाने वाले संतोष डावखर अब लेकर आ रहे हैं शहाजीराजे भोसले की कहानी जो थे छत्रपति शिवाजी महाराज के वीर और दूरदर्शी पिता। फिल्म में उनकी बहादुरी, उपलब्धियां और दूरदृष्टि को बड़े और प्रभावशाली अंदाज में दिखाया जाएगा।

‘गोंधळ’ की सफलता के बाद, डावखर एक बार फिर एक अलग और दमदार सब्जेक्ट के साथ लौट रहे हैं। ‘शहाजीराजे’ साल 2027 में रिलीज होगी और इसे मराठी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम कुल 6 भाषाओं में पेश किया जाएगा, जिससे यह पूरे देश में बड़ी ऑडियंस तक पहुंचेगी।

ये भी पढ़ें…

फिल्म में शहाजीराजे का किरदार कौन निभाएगा, इसे लेकर सस्पेंस बना हुआ है, लेकिन इंडस्ट्री में चर्चा है कि साउथ का कोई बड़ा स्टार इस प्रोजेक्ट से जुड़ सकता है। अब सभी की नजरें इस बात पर हैं कि क्या ‘शहाजीराजे’ वही ग्रैंडनेस और इंटेंसिटी ला पाएगी, जो ‘गोंधळ’ ने दी थी।

अपने भव्य पैमाने, दमदार कहानी और इतिहास-संस्कृति के सेलिब्रेशन के साथ, ‘शहाजीराजे’ ने अभी से ही सिनेमा लवर्स के बीच एक्साइटमेंट हाई कर दी है।

Exit mobile version