
Sara Ali Kha Golden Temple Viral Video: बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान एक बार फिर अपनी धार्मिक आस्था को लेकर चर्चा में हैं। बता दें कि अमृतसर स्थित श्री हरमंदिर साहिब यानी गोल्डन टेंपल से उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वह अरदास करते समय भावुक नजर आ रही हैं। इस दौरान उनके साथ अभिनेता आयुष्मान खुराना भी मौजूद थे। दोनों कलाकार अपनी आगामी फिल्म ‘उड़ता तीर’ के प्रचार के सिलसिले में अमृतसर पहुंचे थे।
अरदास के दौरान भावुक दिखीं सारा अली खान
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सारा अली खान सफेद सूट पहने नजर आ रही हैं। वीडियो में वह गोल्डन टेंपल में हाथ जोड़कर अरदास करती दिख रही हैं। इस दौरान उनकी आंखों में आंसू आ जाते हैं। सारा को भावुक देखकर फैंस भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोग उनकी भक्ति की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि गुरुद्वारे में अरदास करते समय वे भी भावुक हो जाते हैं। हालांकि, सारा के रोने की वजह अभी सामने नहीं आई है। वीडियो में आयुष्मान खुराना भी हाथ जोड़कर अरदास करते नजर आ रहे हैं। दोनों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है।
What happened to Sara ali khan 😨
She and Ayushman Khurana was at Gurudwara to promote their new film Udta teer .
Suddenly sara ali khan got so emotional that she started crying so much 😨.
Look at reaction of Ayushman he was also shocked by this emotion of sara.
Hope she is fine .
— Jeet (@JeetN25) October 20, 2026
सारा ने साझा की थी गोल्डन टेंपल की तस्वीर
सारा अली खान इससे पहले भी कई धार्मिक स्थलों पर दर्शन करती नजर आ चुकी हैं। केदारनाथ धाम से लेकर देश के अन्य मंदिरों तक, उनकी धार्मिक यात्राएं अक्सर चर्चा में रहती हैं। गोल्डन टेंपल पहुंचने के दौरान सारा ने आयुष्मान खुराना के साथ अपनी एक तस्वीर भी साझा की थी। तस्वीर में दोनों कलाकार हाथ जोड़कर खड़े दिखाई दे रहे थे। इसके साथ उन्होंने दशहरे के अवसर पर शुभकामनाएं भी दी थीं।
View this post on Instagram
‘उड़ता तीर’ में फिर साथ नजर आएंगे सारा और आयुष्मान
सारा अली खान और आयुष्मान खुराना जल्द ही फिल्म ‘उड़ता तीर’ में एक साथ नजर आएंगे। इससे पहले दोनों फिल्म ‘पति पत्नी और वो दोनों’ में साथ काम कर चुके हैं। अब फैंस को उनकी नई फिल्म का इंतजार है।आकाश ए कौशिक के निर्देशन में बनी यह फिल्म जासूसी, कॉमेडी और एक्शन से भरपूर है। फिल्म में आयुष्मान एक पाकिस्तानी जासूस का किरदार निभा रहे हैं, जिसकी याददाश्त चली जाती है। फिल्म की कहानी में कॉमेडी के साथ जासूसी का मजेदार अंदाज देखने को मिलेगा।
आयुष्मान की अगली फिल्मों पर भी नजर
‘उड़ता तीर’ के बाद आयुष्मान खुराना फिल्म ‘ये प्रेम मोह लिया’ में नजर आ सकते हैं। इस फिल्म को सूरज बड़जात्या डायरेक्ट कर रहे हैं, जो अपनी पारिवारिक फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। वहीं, खबरें हैं कि सारा अली खान रोहित शेट्टी की फिल्म ‘गोलमाल 5’ में भी नजर आ सकती हैं। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल, गोल्डन टेंपल से सारा अली खान का भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आयुष्मान खुराना भी उनके साथ अरदास करते नजर आ रहे हैं। दोनों का यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा में बना हुआ है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...