मुंबई: विश्व रेडियो दिवस पर फिल्म ‘ऐ वतन मेरे वतन’ के निर्माताओं ने घोषणा करते हुए कहा कि यह 21 मार्च को डिजिटल रूप से रिलीज होगी। तारीख का खुलासा एक मोशन पिर के साथ किया गया जिसमें मुख्य अभिनेत्री सारा अली खान की आवाज थी जिसमें वह उषा बनकर एक गुप्त रेडियो के माध्यम से ब्रिटिश राज के खिलाफ देश को एकजुट होने का जोशपूर्ण आग्रह करती नजर आ रही है। कन्नन अय्यर द्वारा निर्देशित यह फिल्म दरब फारूकी और अय्यर द्वारा लिखी गई है। इसमें सचिन खेडेकर, अभय वर्मा, स्पर्श श्रीवास्तव, एलेक्स ओनील और आनंद तिवारी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इमरान हाशमी इसमें एक विशेष भूमिका में हैं। फिल्म युवा लड़की के नेतृत्व में एक भूमिगत रेडियो स्टेशन के बारे में दिलचस्प कहानी बताती है जिसने भारत के स्वतंत्रता संग्राम की दिशा बदल दी। धर्माटिक एंटरटेनमैंट प्रोडक्शन की यह फिल्म करण जाैहर, अपूर्व मेहता और सोमेन मिश्र द्वारा निर्मित है।
Sara Ali Khan की ‘ऐ वतन मेरे वतन’ 21 मार्च को Prime Video पर होगी रिलीज

