Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Sara Ali Khan ने कहा, एक कलाकार होने के लिए मोटी चमड़ी होनी जरूरी

March 26, 2024

Sara Ali Khan ने कहा, एक कलाकार होने के लिए मोटी चमड़ी होनी जरूरी

मुंबई: अपनी बेबाक बातों के लिए मशहूर एक्ज़्ट्रेस सारा अली खान ने कहा है कि एक कलाकार होने के लिए मोटी चमड़ी होनी जरूरी है, जो उनके पास है।
सारा ने कहा कि उनके रास्ते में जो भी आता है वह उसे सकारात्मक तरीके से हंसी में लेती हैं। जब उनसे पूछा गया कि एक अभिनेत्री के तौर पर उन्हें कौन से सवाल परेशान करते हैं?

सारा ने लैक्मे फैशन वीक एक्ज़्स एफडीसीआई के मौके पर आईएएनएस को बताया, ‘‘कोई भी चीज वास्तव में मुझे परेशान नहीं करती। पिछले कुछ वर्षों में मेरी चमड़ी मोटी हो गई है। मैं हर चीज को सकारात्मक तरीके से लेती हूं।’ सारा को फिल्में देखना बहुत पसंद है और उसके पास अपना पसंदीदा सेट है। एक्ज़्ट्रेस ने कहा, ‘‘मेरे पास पसंदीदा कलाकारों का अपना एक सेट है।

मुझे दूसरे लोगों का काम देखना पसंद है क्योंकि मैं हर किसी से और अपने आस-पास मौजूद हर चीज से सीखते रहना चाहती हूं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘‘हर कलाकार की अपनी खूबियां होती हैं, मैं उसे चुनना और उसे अपने काम में शामिल करना पसंद करती हूं। मुझे खुद को बेहतर बनाना पसंद है।’जब संगीत की बात आती है तो सारा पूरी तरह से ‘बॉलीवुड प्रेमी‘ हैं। एक्ज़्टेस ने कहा, ‘ मेरे पास अपनी प्लेलिस्ट है जो मेरे हर वाइब के लिए अलग है, मुझे हिंदी संगीत बहुत पसंद है इसलिए मुझे लगता है कि मैं पूरी तरह से बॉलीवुड की शौकीन हूं।’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें