Site icon Dainik Savera Times

Sarfira Box Office Collection : सरफिरा ने पहले सप्ताह में की करीब 19 करोड़ रूपये की कमाई

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म सरफिरा ने अपने पहले सप्ताह के दौरान भारतीय बाजार में करीब 19 करोड़ रूपये की कमाई कर ली है।अक्षय कुमार, परेश रावल, राधिका मदान और सीमा बिस्वास जैसे शानदार कलाकारों से सजी सरफिरा कैप्टन गोपीनाथ की किताब सिंपलीफ्लाई से प्रेरित है।
सुधा कोंगारा के निर्देशन में बनी ‘सरफिरा’ तमिल फिल्म ‘सोरारई पोटरु’ का हिंदी रीमेक है। 2020 में रिलीज इस फिल्म को भी सुधा ने ही निर्देशित किया था। यह फिल्म आम आदमी के लिए सस्ती विमान सेवा के सपने संजोने वाले जीआर गोपीनाथ की असल कहानी पर बनी है।

उन्होंने डेक्कन एयरलाइंस की शुरुआत की थी। सुधा और शालिनी उषादेवी द्वारा लिखित, पूजा तोलानी के संवाद और जी.वी. प्रकाश कुमार संगीतमय, सरफिरा का निर्माण अरुणा भाटिया, साउथ सुपरस्टार सूर्या और ज्योतिका और विक्रम मल्होत्रा द्वारा किया गया है। फिल्म सरफिरा 12 जुलाई को रिलीज हुई है। फिल्म सरफिरा,अक्षय कुमार की 150वीं फिल्म है। फिल्म सरफिरा ने अपने पहले वीकेंड के दौरान तीन दिनों में भारतीय बाजार में 12 करोड़ रूपये की कमाई की थी। सरफिरा ने अपने पहले सप्ताह में भारतीय बाजार में करीब 19 करोड़ की कमाई कर ली है।

Exit mobile version