Dainik Savera Times

Sargun Mehta और Ravi Dubey की ‘वे हानियां’ इंस्टाग्राम पर निकली Miley Cyrus की ‘फ्लावर्स’ से आगे

मुंबई : सरगुन मेहता और रवि दुबे के प्रोडक्शन हाउस ड्रीमियाता म्यूज़िक द्वारा प्रोड्यूस सॉन्ग ‘वे हानियां’ ने इंस्टाग्राम पर पॉपुलैरिटी के मामले में माइली साइरस के ‘फ्लावर्स’ को पीछे छोड़ दिया है। यह उपलब्धि उस समय मिली है, जब इस सॉन्ग ने यूट्यूब पर भी 100 मिलियन से ज़्यादा व्यूज़ का आंकड़ा अपने नाम कर लिया है।

‘वे हानियां’ की सफलता इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा माइलस्टोन है, जो इंडियन आर्टिस्ट्स की ग्लोबल अपील और इनफ्लुएंस को प्रदर्शित कर रहा है। इस सॉन्ग में खूबसूरत विजुअल्स दिल को छू लेने वाले बोल और बेहद प्यारी धुन है, जो दुनिया भर में मौजूद म्यूजिक लवर्स के दिलों के छू रहा है। ऐसे में यह गाना अपनी पॉपुलैरिटी को दिन ब दिन बढ़ते हुए देखने के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर नई ऊंचाइयों को छू रहा है। रिलीज के बाद से ही, नेटिज़ेंस ने सरगुन मेहता और रवि दुबे के ‘वे हनियां’ की रील तेजी से बनाई है। ऐसे में अब, इस सॉन्ग ने इंस्टाग्राम पर माइली साइरस के फ्लावर्स’ को पीछे छोड़ दिया है।

इस सॉन्ग की सफलता ने न सिर्फ सरगुन मेहता और रवि दुबे के टेलेंट पर रोशनी डाली है, बल्कि ग्लोबल लेवल पर प्रतिस्पर्धा करने की इंडियन म्यूजिक की क्षमता को भी पेश किया है। जैसे-जैसे ‘वे हानियां’ पॉपुलैरिटी हासिल कर रहा है, यह इंडियन म्यूजिक वीडियो के लिए एक नया स्टैंडर्ड सेट कर रहा है, साथ ही कई दूसरे आर्टिस्ट्स को ग्लोबल पहचान हासिल करने के लिए प्रेरित कर रहा है।

Exit mobile version