Site icon Dainik Savera Times

जी म्यूजिक से रिलीज हुआ सर्वज्ञ का गाना ‘चन्ना वे’

मुंबई: अभिनेता-निर्देशक सर्वज्ञ का नया गाना ‘चन्ना वे’ जी म्यूजिक के यूट्यूब चैनल से रिलीज हो गया है। ‘चन्ना वे’ में दिखाया गया है कि आज के जमाने में पैसा के सामने प्यार और भावनाओं का कोई कदर नहीं है।

चन्ना वे गाने को शांतनु मोहन ने गाया हैजबकि इस गाने के लिरिक्स को बिलाल ने लिखे है। गाने में सुमधुर संगीत जोशुआ मूज ने दिया है जबकि इसके म्यूजिक वीडियो में शांतनु और कामिल के साथ दर्शिका रावत की केमिस्ट्री नजर आ रही है।

सर्वज्ञ ने बताया कि हमने रियलिटी के करीब एक शानदार गाना बनाया है, जो सबों को पसंद आयेगा। उन्होंने बताया कि शांतनु मोहन के साथ हीं उनका एक और गाना दर्द रिलीज होने वाला है।

Exit mobile version