Dainik Savera Times

पंजाबी सूफी गायक Satinder Sartaaj का ‘हेरिटेज टूर इंडिया’: 16 नवंबर को जालंधर में करेंगे Live Concert

जालंधर: पंजाबी सूफी संगीत के मशहूर गायक डॉ. सतिंदर सरताज अपने मशहूर हेरिटेज टूर इंडिया के तहत 16 नवंबर को जालंधर में अपने संगीत का जादू बिखेरेंगे। यह लाइव कॉन्सर्ट 16 नवम्बर 2025 को लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU), जालंधर में आयोजित किया जाएगा।

इस आयोजन को Feverlive द्वारा क्यूरेट किया जा रहा है, जबकि इसका प्रोडक्शन Jass Records और Aura Events की ओर से किया जा रहा है।

जालंधर में होगा लाइव कॉन्सर्ट

डॉ. सतिंदर सरताज अपनी सूफी गायकी, ग़ज़लों और गहराई से भरे बोलों के लिए दुनियाभर में जाने जाते हैं। इस टूर का मकसद भारतीय संगीत विरासत को संजोना और नए पीढ़ी तक सूफी संगीत की गहराई पहुंचाना है। डॉ. सरताज की आवाज़ में सूफियत की मिठास और गहराई का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।

कॉन्सर्ट के टिकट District by Zomato पर उपलब्ध हैं। कार्यक्रम से संबंधित अधिक जानकारी या प्रायोजन (sponsorship) के लिए आयोजकों से +91 98146 06066 और +91 98727 98127 पर संपर्क किया जा सकता है।

इस इवेंट के रेडियो पार्टनर 94.3 My FM हैं। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में होने वाला यह आयोजन पंजाब ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर भारत के संगीत प्रेमियों के लिए एक यादगार शाम बनने जा रहा है।

ये भी पढ़ें : एआई से रोजगार का स्वरूप बदलेगा, नई स्किल्स की होगी जरूरत: एंडी जेसी

Exit mobile version