Site icon Dainik Savera Times

Satyanaas Song Release : ‘चंदू चैंपियन’ का पहला गाना ‘सत्यानाश’ हुआ रिलीज, मनमौजी अंदाज में दिखे Kartik Aryan

मुंबई : बॉलीवड के जानेमाने एक्टर कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्म चंदू चैंपियन का पहला गाना सत्यानाश रिलीज हो गया है। कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है। जिसे लोग पसंद कर रहे हैं। ऐसे में कार्तिक आर्यन के फैंस को भी उनकी इस फिल्म का बड़ी बेसब्री से इंतजार है। इस बीच फिल्म चंदू चैंपियन का पहला गाना रिलीज हो गया है।

आपको बता दे कि इस गाने को अरिजीत सिंह , नकाश अजीज और देव नेगी ने अपनी आवाज दी है। गाने की लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखी और म्यूजिक प्रीतम का है। फिल्म निर्माता साजिद नाडियावाला ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, आ रहा है चैम्पियन सत्यानास करने।साजिद नाडियाडवाला निर्मित और कबीर खान निर्देशित फिल्म चंदू चैंपियन 14 जून 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Exit mobile version