Site icon Dainik Savera Times

Savi: A Bloody Housewife: ‘सावि: ए ब्लडी हाउसवाइफ’ का दूसरा टीजर हुआ रिलीज

मुंबई: अभिनय देव निर्देशित फिल्म सावी का टीजर रिलीज हो गया है।

सावी के टीजर में दिव्या खोसला को सावी के रूप में कन्फेस करते हुए देखा गया की उनके पास तीन दिनों के बाद लंदन में जेल ब्रेक की साजिश रचने और उसे अंजाम देने के अलावा कोई ऑप्शन नहीं है।इस फिल्म में दिव्या खोसला के साथ अनिल कपूर और हर्षवर्द्धन राणे भी नज़र आयेंगे। फिल्म की पूरी शूटिंग लंदन में की गई है।

अभिनय देव की फिल्म सावी का निर्माण विशेष एंटरटेनमेंट और टी-सीरीज़ के बैनर तले मुकेश भट्ट, भूषण कुमार और कृष्ण कुमार द्वारा किया गया है। शिव चानना और साक्षी भट्ट ने को प्रोडूयूस किया है । फिल्म सावी 31 मई, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Exit mobile version