Site icon Dainik Savera Times

‘पुकार – दिल से दिल तक’ में, मुख्य भूमिका निभाएंगी ‘Sayli Salunkhe’,जल्द ही होगा प्रसारित

मुंबई: अभिनेत्री सायली सालुंखे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न के आगामी शो ‘पुकार – दिल से दिल तक’ में, मुख्य भूमिका निभाएंगी। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न अपने आगामी शो ‘पुकार दिल से दिल तक’ के साथ दर्शकों का दिल जीतनेके लिए तैयार है, जो प्यार, नुकसान, और मुक्ति की सम्मोहक कहानी है। यह शो जयपुर की पृष्ठभूमि परआधारित है, जहां आधुनिकता परंपरा में समाहित है।

यह शो एक मां और उसकी दो बेटियों के जीवन की कहानीहै, जिन्हें एक भयावह योजना ने क्रूरतापूर्वक अलग कर दिया है। सायली सालुंखे को वेदिका की मुख्य भूमिका निभाने के लिए चुना गया है, जो स्वतंत्र, धार्मिक औरदृढ़निश्चयी आधुनिक युवती की भूमिका है। सायली सालुंखे पुकार दिल से दिल तक में वेदिका का किरदार निभाने के लिए उत्साहित हैं।

उन्होंने कहा, यह मनोरंजक कहानी निश्चित रूप से दर्शकों को टीवी के सामने बांधे रखेगी, जैसा कि कहानी सुनते समय मेरे साथ हुआ था। एक मां और उसकी दो बेटियों का सफर, जो उतार-चढ़ाव से भरा हुआ है, उनके अतीतके रहस्यों को प्रदर्शित करेगा, साथ उन्हें उस बॉन्ड को फिर से बनाना होगा जो कभी टूट गया था, जिससे यह शोज़रूर देखने योग्य बन जाता है। मैं पहली बार किसी वकील का किरदार निभा रही हूं, और न्याय को लेकर उसकीमजबूत भावना मुझे प्रभावित करती है।

वेदिका के किरदार और सफर को दिलचस्प बनाने वाली बात यह है किकिस तरह से वह अपनी अंदरूनी लड़ाई लड़ते हुए अपने वर्तमान और अतीत का सामना करेगी। एक अभिनेत्रीके रूप में, विभिन्न शेड्स वाले नए किरदारों को निभाने से मुझे चुनौती मिलती है; स्क्रीन पर हर पल आत्म-चिंतन और विकास का सफर है और मुझे उम्मीद है कि मेरे फैंस इस नई भूमिका में मेरा समर्थन करेंगे। ‘पुकार – दिल से दिल तक’ जल्द ही सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न पर प्रसारित होगा।

Exit mobile version