Site icon Dainik Savera Times

“Season Wrap” Pulkit Samrat ने ‘Glory’ को कहा अलविदा, कृति खरबंदा के साथ मनाया जश्न

एंटरटेनमेंट डेस्क: अपनी आगामी और बहुप्रतीक्षित सीरीज़ ग्लोरी में एक इंटेंस बॉक्सर के रूप में ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर सुर्खियों में रहे पुलकित सम्राट ने इस प्रोजेक्ट की शूटिंग पूरी कर ली है। इस जबरदस्त सफर के समापन को खास अंदाज़ में सेलिब्रेट करते हुए पुलकित ने एक रैप-अप पार्टी रखी, जिसमें उनकी पत्नी और अभिनेत्री कृति खरबंदा और ग्लोरी की पूरी टीम मौजूद रही।

इस मौके पर कपल ब्लैक आउटफिट में ट्विन करते हुए नजर आया—उनकी सादगीभरी स्टाइल और कैमिस्ट्री ने सभी का दिल जीत लिया।

इंस्टाग्राम पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए पुलकित ने लिखा:

“सीज़न रैप!! कई लोगों की मेहनत लगी है इस प्रोजेक्ट में! इस सेट पर काम करने की जो रफ्तार, जोश और एक्साइटमेंट था, वो अब भी दिल में है!! अब बेसब्री से इंतज़ार है कि दुनिया देखे हमारे जुनून को!!”

एक ग्रिटी बॉक्सर के रूप में पुलकित का ट्रांसफॉर्मेशन पहले से ही चर्चा में है, और फैंस उन्हें इस बिल्कुल नए अवतार में देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। ग्लोरी के अलावा, अभिनेता राहु केतु में भी नजर आने वाले हैं और उनकी अगली फिल्म सुस्वागतम खुशामदीद होगी।

ये भी पढ़ें: Himachal: हमीरपुर-सुजानपुर-पालमपुर सड़क का मुद्दा संसद में गूंजा, MP सिकंदर ने उठाया मामला

Exit mobile version