Site icon Dainik Savera Times

आलिया संग रणबीर को खामोश देख फैंस ने लगाए कयास, बोले- ‘एक्टर है बेहद परेशान’

मुंबई: बॉलीवुड के पावर कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को हाल ही में एयरपोर्ट पर देखा गया, जब वे रविवार को मुंबई से बाहर निकले।वीडियो में आलिया व्हाइट टॉप के साथ मैचिंग पैंट और ब्लू जैकेट में नजर आ रही हैं। उन्होंने क्रॉस बॉडी बैग और व्हाइट स्रीकर्स के साथ लुक को पूरा किया। जबकि, रणबीर ने ब्लू जैकेट, मैचिंग जॉगर्स और ब्लैक टोपी पहनी हुई थी। उन्होंने अपने लुक को व्हाइट स्रीकर्स से पूरा किया।

कैमरे के लिए दोनों ने पोज दिए। कथित तौर पर, कपल छुट्टियां मनाने जा रहा है।वीडियो और फोटो को देख, फैंस ने कमेंट्स सेक्शन में लिखा, ’रणबीर से शादी के बाद आलिया की स्माइल कहां चल गई है।’वहीं दूसरे यूजर ने लविखा ‘रणबीर हमेशा उदास क्यों दिखते हैं?‘अन्य यूजर ने लिखा, ’रणबीर को कैटरीना से शादी न करने का अफसोस है।’‘वह बहुत उदास लग रहा है…कुछ तो गड़बड़ है।‘

‘स्पष्ट रूप से वे इस समय खुश नहीं हैं।‘‘मुझे ऐसा क्यों लगता है कि दोनों आपस में मेल नहीं खाते।‘रणबीर और आलिया ने 14 अप्रैल, 2022 को मुंबई में अपने आवास पर शादी की। नवंबर 2022 में उन्होंने अपनी बेटी राहा को जन्म दिया।वर्क फ्रंट में, आलिया को आखिरी बार रोमांटिक कॉमेडी पारिवारिक ड्रामा ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में रणवीर सिंह के साथ देखा गया था। उन्होंने हाल ही में गैल गैडोट और जेमी डोर्नन स्टारर स्ट्रीमिंग फिल्म ‘हार्ट आॅफ स्टोन’ में भी अभिनय किया।रणबीर आखिरी बार श्रद्धा कपूर के साथ ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में नजर आए थे। उनकी अगली फिल्म ‘एनिमल’ है।

Exit mobile version