Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘मैं हूं साथ तेरे’ में नजर आएंगी Seema Taparia, Janvi के लिए ढूंढेगी परफेक्ट लाइफ पार्टनर

April 30, 2024

‘मैं हूं साथ तेरे’ में नजर आएंगी Seema Taparia, Janvi के लिए ढूंढेगी परफेक्ट लाइफ पार्टनर

मुंबई: टीवी शो ‘मैं हूं साथ तेरे’ में फेमस सेलिब्रिटी मैचमेकर सीमा तपारिया, छोटे कियान (निहान जैन द्वारा अभिनीत) की मदद करती नजर आएंगी, ताकि यह तय किया जा सके कि आर्यमन (करण वोहरा), जानवी (उल्का गुप्ता) के लिए लाइफ पार्टनर के तौर पर परफेक्ट है या नहीं। यह शो सिंगल मदर जानवी के इर्द-गिर्द घूमता है, जो अपने दम पर बेटे कियान की परवरिश करती हैं। एक अमीर बिजनेसमैन आर्यमान, जानवी से शादी करना चाहता है।

वह उसे पसंद करता है, लेकिन यह फैसला बेटे कियान पर निर्भर है। इस स्थिति में कियान की मदद करने मैचमेकर सीमा तपारिया शो में आती है और आर्यमान की प्रोफाइल को चेक करती हैं। सीमा ने कहा, ‘जब जी टीवी ने अपने अपकमिंग शो के लिए इस अनूठी अवधारणा के साथ मुझसे संपर्क किया, जहां एक छोटा बच्चा अपनी सिंगल मदर के लिए पार्टनर की तलाश में है, तो मैंने तुरंत इसके लिए हामी भर दी।

यह वास्तव में एक अनोखी कहानी है। कियान का किरदार जानवी के लिए एक परफेक्ट पार्टनर को खोजने के लिए निकलता है, मैचमेकिंग में मेरा सालों का अनुभव उसे यह तय करने में मदद करेगा कि आर्यमन उसके लिए सही ऑप्शन है या नहीं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘उम्मीद करती हूं कि मेरा सहयोग इस कहानी को अहम मोड़ देगा और दर्शकों को पसंद आएगा।‘ यह शो जी टीवी पर प्रसारित होता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें