Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

टीवी एक्ट्रेस शफक नाज ने डेढ़ साल पहले गुपचुप रचाई शादी, अब पति के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर किया खुलासा

June 22, 2026

टीवी एक्ट्रेस शफक नाज ने डेढ़ साल पहले गुपचुप रचाई शादी, अब पति के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर किया खुलासा

एंटरटेनमेंट डेस्क: स्टार प्लस की महाभारत में कुंती का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस शफक नाज ने डेढ़ साल बाद अपनी शादी का खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने अपने पति जीशान के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ शफक नाज ने बताया कि उन्होंने खबर प्राइवेट रखी। शादी 31 अक्टूबर 2024 को हो गई थी। एक्ट्रेस ने 21 जून 2026 को तस्वीरें शेयर कर खुलासा किया है।

तस्वीरों में एक्ट्रेस रेड टॉप और वाइट ट्राउजर में नजर आ रही है। वहीं जीशान कैजुअल नेवी ब्लू शर्ट और जींस में दिखाई दे रहे हैं। दोनों बीच किनारे एक-दूसरे की बाहों में मस्ती करते नजर आ रहे हैं। शफक ने जी और शफक लिखा हुआ ब्रेसलेट भी पहन रखा है। तस्वीरें शेयर कर एक्ट्रेक ने लिखा- मैंने 31-10-2024 को अपने पसंदीदा इंसान से शादी की और पिछले डेढ़ साल से मैं अपनी जिंदगी के सबसे खुशहाल समय का अनुभव कर रही हूं। मिलिए मेरे पति ‘जीशान’ से।’ फैंस इन तस्वीरों को लाइक कर रहे हैं और शुभकामनाएं दे रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shafaq Naaz (@shafaqnaaz777)

 

बता दें शफक नाज के पति जीशान मस्कट में रहने वाले एक बिजनेसमैन हैं। यह रिश्ता शफक और जीशान के लिए आसान नहीं रहा। दरअसल, 2023 में एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी शादी दो परिवारों में गलतफहमी के कारण टूट गई थी।

करियर की बात करें तो शफक नाज ने ‘महाभारत’ (2013), ‘चिड़ियाघर’ (2014), ‘सपना बाबुल का… बिदाई’, ‘संस्कार लक्ष्मी’, ‘क्राइम पेट्रोल’, ‘शुभ विवाह’, ‘अदालत’, ‘गुमराह’, ‘सावधान इंडिया’, ‘कुल्फी कुमार बाजेवाला’, ‘लाल इश्क’ और ‘गुम है किसी के प्यार में’ जैसे टीवी शोज में काम किया।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें