Site icon Dainik Savera Times

शाहरुख खान और सलमान खान ने प्रशंसकों को ईद की मुबारकबाद दी

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और सलमान खान ने शनिवार को ईद के मौके पर अपने आवास के बाहर जमा हुए सैकड़ों प्रशंसकों का अभिवादन किया। शाहरुख (57) ने अपनी तस्वीरों के साथ ट्वीट किया, ‘‘इस उत्सव के दिन आप सभी को देखकर बहुत अच्छा लगा। आइए प्यार फैलाएं. और ईश्वर की कृपा हम सब पर बनी रहे.. ईद मुबारक।’’ सलमान भी गैलेक्सी अपार्टमेंट स्थित अपने घर की बालकनी में आए और भीड़ की ओर हाथ हिलाकर सभी को ईद की मुबारकबाद दी। सलमान के साथ उनके पिता और अनुभवी लेखक सलीम खान और कुछ अंगरक्षक भी मौजूद थे। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘आप सभी को ईद मुबारक!’’ ईद, रमजान के पावन महीने के खत्म होने का प्रतीक है।

Exit mobile version