Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘Jee Le Zara’ में कैमियो करेंगे Shahrukh Khan, राजस्थान में होगी फिल्म की शूटिंग

March 28, 2023

‘Jee Le Zara’ में कैमियो करेंगे  Shahrukh Khan, राजस्थान में होगी फिल्म की शूटिंग

मुंबई: बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान आने वाली फिल्म जी ले जरा में कैमियो करते नजर आयेगे। फिल्म जी ले जरा में कैटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट की मुख्य भूमिका है। यह पहली है जब एक ही फिल्म में ये तीनों हीरोइन एक साथ नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग राजस्थान में होगी। जी ले जरा में ‘शाहरुख खान’ कैमियो करते नजर आयेंगे। फिल्म जी ले जरा में शाहरूख खान का रोल काफी अहम होगा।

फिल्म जी ले जरा का निर्देशन फरहान अख्तर कर रहें हैं।’फरहान अख्तर’ इन दिनों राजस्थान में मौजूद हैं। वह राजस्थान की सबसे बेस्ट लोकेशन की तलाश कर रहे हैं। हाल ही में फरहान ने इस जर्नी के दौरान की तस्वीर भी पोस्ट की थी। इस पोस्ट को शेयर करते हुए फरहान ने कैप्शन में लिखा है कि, ‘अच्छी लोकेशन की तलाश में’। फिल्म जी ले जरा को फरहान ने अपनी बहन जोया अख्तर और रीमा कागती के साथ मिलकर लिखा है। वहीं, इसका निर्माण एक्सेल इंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी के बैनर तले हो रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें