Site icon Dainik Savera Times

Kapil और Salman के शो में जाने से Shahrukh ने किया इंकार, ‘Pathaan’ के लिए नहीं करेंगे प्रमोशनल इवेंट्स

जैसा के आप सभ जानते ही हैं के शाहरुख़ खान की फिल्म ‘पठान’ 25 जनवरी को रिलीज हो रही है। इस मौके पर एक्टर ने फैसला किया है के वो किसी भी प्रमोशनल इवेंट्स का हिस्सा नहीं बनेंगे। दरअसल, पहले खबरें आ रही थीं के बॉलीवुड बादशाह सलमान खान के शो बिग बॉस पर प्रमोशन करते नजर आएंगे लेकिन अब वे ‘पठान’ का प्रमोशन करने नहीं जाएंगे। इसी के साथ उन्होंने ‘पठान’ स्टारकास्ट ने द कपिल शर्मा शो पर भी ना जाने का फैसला किया है। खबरों के मुताबिक, शाहरुख खान फिल्म के जरिए डायरेक्ट अपनी ऑडियंस तक पहुंचना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने प्रमोशनल इवेंट्स ना करने बेहतर समझा है।

कमाल की बात है कि बिना प्रमोशन के ही ‘पठान’ की जबरदस्त एडवांस बुकिंग चालू है। एडवांस बुकिंग को ध्यान में रखते हुए बॉलीवुड बादशाह की फिल्म पहले दिन 30-35 करोड़ की कमाई कर सकती है। अगर ऐसा हुआ, तो ‘पठान’, ‘हैप्पी न्यू ईयर’ के पहले दिन की ओपनिंग को पछाड़ने में कामयाब रहेगी। ‘हैप्पी न्यू ईयर’ ने फर्स्ट डे करीब 36 करोड़ का बिजनेस किया था।

‘पठान’ से पहले शाहरुख खान 2018 में ‘जीरो’ में नजर आए थे. ‘जीरो’ के बाद वो ‘ब्राह्मस्त्र’, ‘लाल सिंह चड्ढा’ और ‘रॉकेट्री’ जैसी फिल्मों कैमियो के तौर दिखे. कैमियो के रोल में किंग खान ने फैंस का दिल जीत लिया. अब इंतजार है, तो ‘पठान’ रिलीज का।

Exit mobile version