Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Shahid Kapoor ने फिल्म ‘देवा’ के गानों पर मिले फैंस के जबरदस्त रिस्पॉन्स पर जताया आभार!

January 24, 2025

Shahid Kapoor ने फिल्म ‘देवा’ के गानों पर मिले फैंस के जबरदस्त रिस्पॉन्स पर जताया आभार!

Shahid Kapoor : शाहिद कपूर ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर लाइव आकर अपने फैंस का दिल से धन्यवाद किया। उन्होंने अपने हालिया प्रोजेक्ट्स को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया के लिए सभी का आभार जताया। शाहिद कपूर के मराठी रैप सॉन्ग “मर्ज़ी चा मालिक” और धमाकेदार ट्रैक “भसड़ मचा” ने दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है। इन गानों ने उनकी वर्सेटाइल अपील को और मजबूती से साबित किया है। साथ ही, उनकी आने वाली फिल्म ‘देवा’ के ट्रेलर ने जबरदस्त सराहना बटोरी है। ट्रेलर देखकर फैंस की एक्साइटमेंट अपने चरम पर पहुंच गई है। शाहिद के दमदार परफॉर्मेंस और इंटेंस एक्शन सीक्वेंस ने दर्शकों को फिल्म के लिए और भी बेताब कर दिया है।

लाइव सेशन के दौरान शाहिद कपूर इमोशन से भरे नजर आए, जब उन्होंने हर तरफ से मिल रहे प्यार और सराहना की बात की। बता दें कि ‘देवा’ के मेकर्स ने हाल ही में फैंस की भारी डिमांड पर फिल्म का मराठी रैप सॉन्ग “मर्ज़ी चा मालिक” लॉन्च कर दिया है। जिस गाने को हर ‘देवा’ पोस्टर और ट्रेलर के बैकग्राउंड में बजते सुना गया था, वह आखिरकार फैंस की मांग पर रिलीज कर दिया गया है। इस गाने को इसके कैची बीट्स और शाहिद के सहज लेकिन इंटेंस अंदाज़ के लिए खूब सराहा जा रहा है।

वहीं, “भसड़ मचा” फैंस का फेवरेट बन गया है, इसकी दमदार एनर्जी और जोशीले वाइब ने लोगों का दिल जीत लिया है। एल्बम का यह पहला गाना रिलीज होते ही दर्शकों का प्यार बटोरते हुए चार्टबस्टर पर छा गया है।

मशहूर मलयालम फिल्ममेकर रोशन एंड्रयूज के निर्देशन में बनी और ज़ी स्टूडियोज और रॉय कपूर फिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस की गई ‘देवा’ एक जबरदस्त और धमाकेदार एक्शन-थ्रिलर है। ये फिल्म 31 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor)

ये भी पढ़ें :- 49 दिन बाद खुला होर्मुज स्ट्रेट, ईरान का बड़ा ऐलान; दुनिया को मिली राहत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें