Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Shahid Kapoor अच्छे अभिनेता के साथ- साथ अच्छे थेरापिस्ट भी: Pooja Hegde

January 29, 2025

Shahid Kapoor अच्छे अभिनेता के साथ- साथ अच्छे थेरापिस्ट भी: Pooja Hegde

Pooja Hegde: बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने शाहिद कपूर को एक अच्छा अभिनेता के साथ- साथ एक अच्छा थेरेपिस्ट भी बताया है। राजधानी दिल्ली में फिल्म देवा के प्रमोशन के लिये शाहिद कपूर के साथ पहुंची पूजा हेगड़े ने प्रेस वार्ता में इस फिल्म के सेट के बारे में बात करते हुये शाहिद को एक अच्छा पार्टनर बताया। पूजा हेगड़े ने कहा, मैं बहुत ज़्यादा चीज़ों के बारे में सोचती हूँ और शाहिद के जैसा एक अच्छा पार्टनर मिलना एक सुकून जैसा है, क्योंकि जब भी मैं फिल्म देवा की शूटिंग के दौरान ज़्यादा सोचती थी या परेशान होती थी तो शाहिद मुझे चीज़ों के बारे में समझाते थे, ज़िंदगी में चीज़ों को कैसे आसान बनाना है ये मैंने शाहिद से सीखा है। शाहिद जितने अच्छे अभिनेता हैं उतने ही अच्छे थेरेपिस्ट भी हैं।

पूजा हेगड़े ने इस फिल्म के लिए हाँ कहने की वजह बताते हुये कहा, कभी-कभी मैं फिल्म की कहानी को देख कर उसमें काम करने के लिए हाँ कहती हूँ, कभी फिल्म के निर्देशक को देख कर हाँ कहती हूँ लेकिन देवा के लिए मैंने हाँ इसलिए कहा क्योंकि मुझे इस फिल्म में मुझे मेरा किरदार पसंद आया। मलयालम सिनेमा के मशहूर निर्देशक रोशन एंड्रयूज के निर्देशन में बनी फिल्म देवा एक हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर है, जिसका ज़ी स्टूडियोज़ और रॉय कपूर फिल्म्स ने निर्माण किया है। फिल्म ‘देवा’ 31 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

ये भी पढ़ें :- इस राज्य के कई हिस्सों में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग, जानें कितनी रही तीव्रता

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें