Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

Shahid Kapoor ने कहा कुछ ऐसा के शर्म से पानी-पानी हुईं Shehnaaz Gill, कहा- ‘आप मुझे…’

February 9, 2023

Shahid Kapoor ने कहा कुछ ऐसा के शर्म से पानी-पानी हुईं Shehnaaz Gill, कहा- ‘आप मुझे…’

शहनाज़ गिल का न्या शो जो एक चैट शो यानी के ‘देसी वाइब्स विद शहनाज गिल’ है। इस शो में कई पॉपुलर सेलिब्रिटीज आते हैं और उनकी शहनाज़ इंटरव्यू लेती है। ऐसे मे शहनाज़ के अब नए गेस्ट होंगे शाहिद कपूर और इसकी वीडियो खुद एक्ट्रेस ने शेयर की है। जिसमें दोनों एक साथ काफी हंसी-मजाक करते नजर आ रहे हैं।

इंस्टाग्राम अकाउंट पर शहनाज गिल ने शाहिद के साथ एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में शहनाज कहती हैं, “एक बार आप यशराज के ऑफिस से आ रहे थे और मैं वहां बैठी थी। आपने जब एकदम से मुझे क्रॉस किया, मुझे पता नहीं चला। वरना मैं आपको पकड़ लेती. मतलब रोकती, हाय हैलो करती.” इसके बाद शाहिद कपूर ने जो जवाब दिया, उसे सुनकर शहनाज के गाल लाल हो जाते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

शाहिद कपूर कहते हैं, “देखो जो मुझे पकड़ता है तो मैं भी उसे पकड़ लेता हूं. अपने दिमाग में ये बात रखना.” शहनाज शर्म से लाल हो जाती हैं और कहती हैं, “मुझे यह पसंद आया। मैं बहुत सेंसिटिव हूं. आप मुझे नहीं जानते हैं। मैं बहुत चिल हूं.” शहनाज की बातें सुन शाहिद अपनी हंसी पर कंट्रोल नहीं कर पाते हैं। दोनों की इस वीडियो को देख फैंस बेहद खुश हो रहे हैं और इसे काफी वायरल भी कर रहे हैं।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें