एंटरटेनमेंट डेस्क: बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ओ’ रोमियो’ का एनर्जेटिक देसी स्वैग वाला गाना ‘पान की दुकान’ कल मुंबई में फैंस और मीडिया के बीच एक शानदार इवेंट में रिलीज़ हुआ। देश भर में पान की दुकानों से लेकर शाहिद कपूर का पावर-पैक्ड फ्लैश मॉब के साथ स्टेज पर छा जाना, यह निश्चित रूप से इस इवेंट का हाईलाइट था जिसकी चर्चा पूरे शहर में हो रही है। तृप्ति डिमरी भी फ्लैश मॉब के लिए शाहिद कपूर के साथ स्टेज पर शामिल हुईं और इस नई जोड़ी को स्टेज पर थिरकते देखना वाकई एक शानदार अनुभव था।

इस ज़बरदस्त गाने ‘पान की दुकान’ के बारे में बात करते हुए शाहिद कपूर ने बताया, “हमने ‘पान की दुकान’ का शूट आखिर में किया, हम ‘आशिकों की कॉलोनी’ की शूटिंग कर रहे थे। विशाल सर मेरे पास आए और बोले कि यह दूसरा गाना भी कर ले, लोगों को यह गाना बहुत पसंद आने वाला है। मैंने इस गाने की रिहर्सल नहीं की थी। हमने ‘आशिकों की कॉलोनी’ की शूटिंग खत्म करने के ठीक अगले दिन ‘पान की दुकान’ की शूटिंग शुरू कर दी। जो भी स्टेप्स हुए, जो भी प्लानिंग हुई, वह सेट पर ही हुई, वहीं सीखा और वहीं कर दिया।”
अपनी आकर्षक धुन और स्ट्रीट-स्टाइल जोश के साथ, ‘पान की दुकान’ अब रिलीज़ हो गया है और पहले से ही लोगों का पसंदीदा बन रहा है, जो ‘ओ’ रोमियो’ की म्यूज़िकल दुनिया में एक और यादगार गाना जोड़ रहा है।
साजिद नाडियाडवाला प्रस्तुत करते हैं ‘ओ’ रोमियो’, विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित फिल्म, नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित। 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है।