Site icon Dainik Savera Times

10 February को Amazon Prime Video पर रिलीज होगी Shahid Kapoor- विजय सेतुपति की वेब सीरीज ‘फर्जी’

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और दक्षिण भारतीय अभिनेता विजय सेतुपति की वेबसीरीज फर्जी 10 फरवरी को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। अमेजन प्राइम वीडियो ने वेब सीरीज फर्जी की रिलीज डेट का एलान कर दिया है। राज एंड डीके रचित यह डार्क क्राइम कॉमेडी सीरीज है। इसमें शाहिद के साथ विजय सेतुपति मुख्य किरदार निभा रहे हैं। आठ एपिसोड्स वाली इस वेबसीरीज में केके मेनन, अमोल पालेकर,राशि खन्ना, रेजिना केसेंड्रा और भुवन अरोड़ा की भी अहम भूमिका है। फर्जी 10 फरवरी से अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

Exit mobile version